दो घंटे भी नहीं टिका वैभव सूर्यवंशी का विश्व कप रिकॉर्ड
अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन
बेन मायस अपनी पारी के दौरान 45 रन के आंकड़े को छूते ही डर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में सबसे ज्यादा 444 रन दर्ज हो गए हैं।
अंडर-19 विश्व कप में बनाए 444 रन
इंग्लैंड के बेन मायस ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में 7 मैच की 7 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 74 के औसत और 112.40 के स्ट्राइक रेट से 444 रन बनाए। इसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। 191 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैच की 7 पारी में 62.71 के स्ट्राइक रेट और 169.49 के स्ट्राइक रेट से बनाए और फाइनल मुकाबले में खेली 175 रन का आतिशी पारी के दौरान पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।
मायस ने विश्व कप में जड़ा एक शतक
बेन मायस ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में 191 रन की पारी स्कॉटलैंड के खिलाफ खेली थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 34, 20, 77*,191,34,53, 24 और 45 रन की पारी खेली। सात मैच में 2 बार वो 50 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे।
खेली टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन मायस अंडर-19 विश्व कप 2026 की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे। श्रीलंका के वीरेन चामुदिता ने जापान के खिलाफ 192 रन की पारी थी। उनके बाद दूसरे पायदान पर 191 रन की पारी के साथ बेन मायस और तीसरे पर 175 रन के साथ वैभव सूर्यवंशी काबिज हैं।
रिवर्स स्वीप करते हुए गंवाया विकेट
बेन मायस भारत के खिलाफ जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर खिलान पटेल के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और कैच दे बैठे। मायस 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे और फाइनल मुकाबले में अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।



