सरकार की ये गजब स्कीम, सिर्फ आधार कार्ड लाओ… ₹90000 ले जाओ, सरकार दे रही बिना गारंटी लोन
अगर आप अपना छोटा-मोटा बिजनेस सिर्फ पैसों की तंगी के चलते शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। नए व्यापार को शुरू करने में आपकी मदद खुद मोदी सरकार करेगी।
दरअसल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ऐसे लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर सामने आई है, जिनका काम कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुआ था। इस योजना के तहत सरकार छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को 90 हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध करा रही है, जिससे वे अपना कारोबार दोबारा शुरू कर सकें या नया व्यवसाय खड़ा कर सकें।
कोरोना महामारी से देश भले ही उबर चुका हो, लेकिन छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने इस योजना की समयसीमा बढ़ा दी है। इसके तहत लोगों को अपना बिजनेस शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।
क्या है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ?
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक सरकारी योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है।
- योजना के तहत व्यापारियों को 90,000 रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकता है।
- इस योजना में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड भी दिया जाता है.







