बैंक पहुंची बूढ़ी महिला, बोली- 1 करोड़ ट्रांसफर करो, मैनेजर ने पूछा- अम्मा क्यों? फिर खुला केस
प्रयागराजः साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. साइबर क्राइम करने वाले गैंग अधिकतर रिटायर्ड कर्मचारी और बुजुर्ग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ताजा मामला प्रयागराज जिले से सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड बुजुर्ग महिला को साइबर ठगों ने अपने चंगुल में फंसा लिया. हालांकि बैंक मैनेजर की चुस्ती व जागरुकता के कारण साइबर ठग अपने प्लान में सफल नहीं हो पाए और बुजुर्ग महिला के करोड़ों रुपये बच गए.
1 करोड़ 20 लाख रुपये में ट्रांसफर करने पहुंची महिला
दरअसल, सोमवार को बुजुर्ग महिला चंचल श्रीवास्तव दोपहर 1:30 बजे पीएनबी बैंक पहुंची थी. बैंक स्टाफ से एक करोड़ 20 लाख किसी अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहा. शक होने पर फ्रंट ऑफिस कर्मचारियों ने चीफ मैनेजर विपिन कुमार को जानकारी दी. चीफ मैनेजर ने भी महिला से बातचीत की.

बैंक मैनेजर ने चेक कराए फ्रॉड के खाते
शक होने पर चीफ मैनेजर ने एक कर्मचारी को कोटक महिंद्रा बैंक भेजा. जिस अकाउंट में महिला रुपए भेजना चाहती थी वह अक्टूबर में खुला करंट अकाउंट था. यह अकाउंट झारखंड के रांची का था. चीफ मैनेजर ने साइबर क्राइम थाना पुलिस की भी मदद ली, बुजुर्ग महिला को बैंक अधिकारियों और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने देर शाम तक उलझाए रखा, जिसके बाद बैंक मैनेजर ने बुजुर्ग महिला के विदेश में रह रहे बेटे से बात की.

बैंक मैनेजर ने बचा दी बुजुर्ग की कमाई
बैंक मैनेजर ने एफडी तोड़ने के बावजूद साइबर ठगों के अकाउंट में रुपए नहीं ट्रांसफर किए. जिससे बुजुर्ग महिला की गाढ़ी कमाई बच गई. बुजुर्ग महिला चंचल श्रीवास्तव शिक्षिका के पद से रिटायर थी. उसके सेविंग, एफडी और वरिष्ठ नागरिक बैंक अकाउंट में एक करोड़ 27 लाख रुपए जमा थे आशंका है कि साइबर ठगों ने उसे इनकम टैक्स का डर दिखाकर उसे डिजिटल अरेस्ट किया था.

सजगता के कारण नहीं हो पाया साइबर फ्रॉड
हालांकि महिला ने डिजिटल अरेस्ट को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसके बावजूद महिला की जीवन भर की पूंजी बैंक कर्मचारियों अधिकारियों की सजगता से बच गई. पीएनबी के जोनल महाप्रबंधक दीपक सिंह ने भी अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है. उन्होंने कहा है कि ज्यादा अमाउंट निकाले जाने पर आरबीआई और पीएनबी की गाइड लाइन है. इस गाइड लाइन का पालन करने से महिला ग्राहक साइबर फ्रॉड का शिकार होने से बच गयी.