6 साल की बच्ची को टीचर ने अगरबत्ती से जलाया, परिजनों के आरोप के बाद प्रबंधन ने नौकरी से निकाला
रायपुर। राजधानी रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर पर 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से आरोपी टीचर दीपा को नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन परिजनों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले के शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे।

इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है। उनका कहना है कि स्कूल में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं और घटना की फुटेज बाल विभाग की टीम को सौंप दी जाएगी। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि परिजनों के दबाव के चलते टीचर को नौकरी से हटाया गया है।
इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची के साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल परिसर में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं और बाल विभाग की टीम ने फुटेज भी देखी है। फिलहाल, मामला जांच का विषय है। प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के परिजनों के दबाव के कारण आरोपी टीचर को नौकरी से हटा दिया गया है।



