धारदार चाकू के साथ अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 18.08.2025 के रात्रि सूचना मिला कि अशोक नगर चौक बिरकोना रोड में दो व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, मुखबीर के उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर आरोपी चिराग उर्फ देव द्विवेदी एवं सूरज यादव को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया जिनके कब्जे से चाकू बरामद कर विधिवत् जप्त किया जाकर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



