Sakti Dabhara:-महिला की ऑपरेशन के बाद हुई मौत, परिजनों को मुँह बंद करने दी 10 लाख रुपए, स्टाम्प पेपर में क्या लिखवाया,लक्ष्मी हॉस्पिटल का मामला …..
सक्ति जिले के डभरा स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान नीलम खूंटे पति चैनू खूंटेके रूप में हुई है, जो ग्राम मिरौनी, मालखरौदा की निवासी थीं।
नीलम खूंटे का लक्ष्मी हॉस्पिटल डभरा में बच्चेदानी का इलाज चल रहा था। ऑपरेशन करने से पहले महिला का ब्लड प्रेशर काफी कम था उसके बावजूद भी मरीज का इलाज किया गया।डॉक्टरों की टीम द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद रात्रि करीब 8-9 बजे महिला की स्थिति बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
लापरवाही का आरोप: परिजनों ने डॉक्टर अभिषेक पटेल और उनकी हॉस्पिटल टीम पर ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
वर्तमान स्थिति: इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और परिजनों द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
हॉस्पिटल में देख रेख का अभाव भी है और न ही सभी जरूरी उपकरणों का व्यवस्था भी नही है।
सूत्र:- जानकारी अनुसार मृतिका महिला के परिवार जन को मुँह न खोलने और सेटलमेंट करने 10 लाख देने की बात सामने आ रही है वहीँ अब देखने की बात यह है कि हॉस्पिटल ऊपर कार्यवाही होती है या मामला लेन देन कर निपटा दिया जाएगा।



