डकैती की साजिश नाकाम – NSUI छात्र नेता सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…..
जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,,
गिरफ्तार आरोपियों में NSUI छात्र नेता जितेंद्र दिनकर भी शामिल है,, जिसने 2 साल पहले आरोपी मनीष कुमार बनवा को पिस्टल दिलाया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल 5 कारतूस, चाकू, मोबाइल, दो सब्बल, नकाब और मोटरसाइकिल जब्त की है,,
गिरफ्तार जितेंद्र दिनकर NSUI छात्र नेता
मनीष कुमार बनवा
चैतन्य दिनकर उर्फ चमन,
हितेश दिनकर,तरुण सूर्यवंशी,,
आरोपी मनीष कुमार बनवा
चैतन्य, तरुण सूर्यवंशी, रात 2 बजे श्याम सुपर मार्केट की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे,,
गश्त कर रही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से गिरफ्तार किया,,
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 907/25 दर्ज कर बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



