बलौदाबाजार में जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार, समाधान सेल की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
बलौदाबाजार। समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। रायपुर रोड आडिटोरियम के पास जुआ खेलते इन आरोपियों से 1500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
गिरफ्तार जुआरियों की पहचान त्रिलोकीनाथ साहू (ग्राम भवानीपुर), खोभराम साहू (ग्राम दशरमा) और धर्मेंद्र गायकवाड़ (ग्राम लच्छनपुर) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” के जरिए लगातार आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है और अपराधियों की धरपकड़ में सफलता मिल रही है।



