आंदोलन के दौरान बस्तर में NHM कर्मचारी की मौत, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित मिरी का बयान
रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन के बीच बस्तर में एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक कर्मचारी की पहचान बड़े किलेपाल (बस्तर) में पदस्थ अमरदीप मरकाम (विकासखंड लेखा प्रबंधक) के रूप में हुई है।
इस मामले पर NHM कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने कहा कि राज्य सरकार को मृतक कर्मचारी के परिवार के हित में तुरंत फैसला लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार चाहे जितना दबाव बनाए, लेकिन NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और आंदोलन पर डटे रहेंगे।
18 अगस्त से जारी है अनिश्चितकालीन हड़ताल
प्रदेश के करीब 16 हजार NHM कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनकी प्रमुख मांगें सेवा शर्तों का नियमितीकरण और बेहतर वेतनमान हैं।
डॉ. मिरी ने कहा, “जब तक सरकार हमारी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।”



