10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

News janjgir champa:- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से हुआ गिरफ्तार,शादी का दिया झांसा…..

News नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से हुआ गिरफ्तार:- शादी का दिया झांसा….

जांजगीर-चाम्पा जिले की थाना नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने वाले आरोपी पुरुषोत्तम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला वर्ष 2023 से लंबित था, जब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी पुरुषोत्तम सिंह, जो कि राजेन्द्र ग्राम ऊपरी खुर्द थाना करण पठार जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश का निवासी है, वर्तमान में उरला, रायपुर में रह रहा था। पुलिस ने धारा 363, 366, 376(2)(n) आईपीसी और पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

थाना नवागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रायपुर के उरला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर शोषण करने की बात स्वीकार की।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गोरोलकर, आरक्षक चंद्रमणि कश्यप, टुकेश्वर डनसेना और अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button