रेड मारने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला: शराब तस्कर ने की मारपीट, मौके से हुआ फरार
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में आबकारी विभाग की टीम पर हमला हुआ है। आबकारी उप निरीक्षक पी. माधव राव अपनी टीम के साथ अवैध शराब बिक्री करने वालों के घर रेड की कारवाई करने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी बीच शराब तस्कर ने हमला बोल दिया जिससे उनके कपड़े भी फट गए। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ पलारी थाना में गाली- गलौज और मारपीट करने मामले में IR दर्ज की गई है। वहीं आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।



