सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कुर्मी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
जांजगीर-चांपा। भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कुर्मी समाज के लोगों ने जांजगीर स्थित सरदार पटेल गार्डन में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सरदार पटेल की अदम्य निष्ठा, अटूट दृढ़ता और राष्ट्र के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सूरज ब्यास कश्यप, श्रीमति नंदनी रामकांत रजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर कश्यप, कमल कश्यप, कैलाश कश्यप, मिथलेश कश्यप, शिव कश्यप, संतोष कश्यप, उमेश कश्यप, अरविंद कश्यप, मनीष कश्यप, अजय कौशिक, प्रमोद कश्यप, नवल कश्यप, प्रीतम कश्यप, संजय कश्यप, टीकम कश्यप, गोलन कश्यप, छवि कश्यप, नरेंद्र कश्यप, राधेश्याम कश्यप, पुरुषोत्तम वर्मा, हितेश कश्यप, विष्णु कश्यप, योगेश कश्यप, प्रभात कश्यप, रंजीत कश्यप, जनक दुलार कश्यप, हरीश कश्यप सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद बिखरे हुए रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने बताया कि पटेल जी की दूरदर्शिता और संगठन क्षमता के कारण ही आज भारत एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़ा है। विधायक ने कहा कि लौह पुरुष ने समाज में एकता, अनुशासन और सेवा का जो संदेश दिया, वही आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात कर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।



