धारदार हथियार के साथ आरोपी चढ़े जांजगीर पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं CSP श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना जांजगीर एवं सायबर टीम के संयुक्त कार्यवाही में धारदार हथियार के साथ आरोपी को पकड़ा जिसके कब्जे से धारदार हथियार ज़ब्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उपरोक्त कार्रवाई में सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक सायबर प्रभारी, ASI विवेक कुमार सिंह, थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर सायबर टीम आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा का विशेष योगदान रहा



