जांजगीर–चांपा पुलिस ने हरियाणा व यूपी से दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार शादी झांसा देकर किया अनाचार
जांजगीर–चांपा पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दो नाबालिग बालिकाओं को आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद किया है। दोनों बालिकाओं को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से भगाने और उनके साथ अनाचार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(2) आईपीसी के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि (22) एवं महेंद्र (22), निवासी जगतापुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सतत पतासाजी जारी रखी। विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी सहायता के आधार पर एक बालिका को गुरुग्राम (हरियाणा) से तथा दूसरी को जगतापुर, कन्नौज (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया।
बरामदगी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने शादी का झांसा देकर भागकर ले जाना और अनाचार करने का अपराध स्वीकार किया, जिसके पश्चात विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



