केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भव्य प्रदर्शनी 19, 20 व 21 फरवरी को जांजगीर में
माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिले के पुलिस परेड ग्राउंड, खोखरा, जांजगीर (छत्तीसगढ़) में कल दिनांक 19 से 21 फरवरी 2026 तक “प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026” नामक राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 19 फरवरी को सुबह 11:00 बजे सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के करकमलों से और छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, नपाप. अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढेवाल, चाम्पा नपाप. अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जांजगीर जिलाधीश जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रम भगत सहित अन्य प्रमुख अतिथिगणों के उपस्थित में प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह प्रारंभ होगा। ऐसी जानकारी दिल्ली के फेंड्स एक्जीबिशन एवं प्रमोशन के चेयरमेन आनंद पाल और प्रोजेक्ट हेड श्रीमती अखिला श्रीनिवासन जी देते हुए जांजगीर चांपा के नागरिकों से इस प्रदर्शनी में पहुंचने का आग्रह किया है।



