उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी ने महिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ किया रेप, हुआ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पटौद उप स्वास्थ्य केंद्र में पीड़िता रूरल हेल्थ अफसर के पद पर पदस्थ है। उसकी बातचीत उप स्वास्थ्य केंद्र में ही पदस्थ सहकर्मी सुरेश कुमार मरपल्ली से होती थी। वर्तमान में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के हड़ताल में होने के चलते कल 15 सितंबर को दोनों ही उप स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद थे। इस दौरान महिला को अकेली देखकर उसके सहकर्मी के नियत बिगड़ गई और उसने फायदा उठाते हुए 15 सितंबर की दोपहर 3:15 बजे जबरदस्ती करते हुए पीड़िता के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इसी दौरान पीड़िता के पति आ गया और अपनी पत्नी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पति पत्नी ने इसकी शिकायत कांकेर कोतवाली थाने में की। पुलिस ने BNS की धारा में अपराध दर्ज कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी सुरेश कुमार मरपल्ली (47) पिता नारायण मरपल्ली निवासी पटौद थाना कांकेर को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।




