गड्ढे में गिरा हाथी: मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में एक जंगली हाथी गड्ढे में गिर गया है। सीतापुर वन परिक्षेत्र के सरगा खेजूरपारा में मिट्टी के पुराने गड्ढे में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। हाथी के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंचकर हाथी के रेस्क्यू में जुट गई है। पूरा मामला सीतापुर वन परिक्षेत्र का है।
वहीं रविवार को कोरबा जिले में हसदेव नदी के किनारे झाड़ी में हाथी के शावक की लाश मिली थी। बताया जा रहा था कि हाथी शावक नदी पार करने के दौरान बह गया था। स्थानीय लोगों ने देखते ही इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। जिसके बाद टीम ने शव बरामद कर लिया था। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस झुंड में उनके साथ बच्चे भी रहते हैं। इन्ही में से एक शावक के नदी पार करने के दौरान बह गया। जिसके बाद उसका शव झाड़ियों में फंसा था।



