पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के प्रयासांे से जांजगीर नगर, चाम्पा नगर एवं नवागढ़ में अटल जी के प्रतिमा के साथ होगा अटल चौक का निर्माण
छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सतत् प्रयासों से नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला, नगर पालिका परिषद चाम्पा एवं नगर पंचायत नवागढ़ में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के प्रतिमा, अटल चौक के रूप में स्थापित होगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुये पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने बताया कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने लिया है, यह प्रदेश के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्थापित किया जायेगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने नगरीय निकाय मंत्री श्री अरूण साव, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलकर इसे स्वीकृति दिलाने के लिये आग्रह किया था। राज्य शासन द्वारा पूर्व प्रधामंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के प्रतिमा, अटल चौक निर्माण के लिये नगर पालिका परिषद् जांजगीर-नैला में 30 लाख, नगर पालिका परिषद् चाम्पा में 30 लाख एवं नगर पंचायत नवागढ़ में 20 लाख रूपये स्वीकृति की सूचना प्राप्त हुई है। इन तीनों नगरीय निकाय के भाजपा के पार्षदों एवं समाज के सभी लोगों ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नगरीय निकाय मंत्री श्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति सभी नगरीय निकायों में अटल जी के प्रतिमा लगाये जाने के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताते हुये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है



