जैजैपुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग:- एसपी कार्यालय में भाजपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन,जांच की रखीं मांग
जांजगीर चाम्पा और सक्ति जिला के विधायकों की अवैध उगाहि और धोखा धड़ी के मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस बड़ा मुद्दा बना रहे है। एसपी आफिस पहुंच कर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी और निलंबन की कार्रवाई की मांग की,, और सक्ति और जांजगीर चाम्पा के कांग्रेसी विधायकों पर सीधा प्रहार करते हुए राज्य सरकार से जाँच की मांग की है।
दअरसल ,,जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के खिलाफ हुए FIR के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है,,जांजगीर चाम्पा और सक्ति जिला के भाजपा पदाधिकारियो ने एसपी कार्यालय पहुंच कर राजयपाल के नाम एडिशनल एस पी को ज्ञापन सौपा और पुलिस अधीक्षक से बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी की मांग की, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष से बालेश्वर साहू को बर्खास्त करने की मांग की।
वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर चाम्पा और सक्ति जिला के विधायकों पर सीधा आरोप लगाया है, और बालेश्वर साहू पर अपराधिक प्रवृत्ति का होना बताया,वही पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वायरल आडियो की जाँच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पामगढ विधायक शेषराज हरवंश ने रेत के अवैध कारोबार मे रेत से तेल निकाला और कलेक्टर, एसडीएम को भी नहीं छोड़ा,उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि राघवेन्द्र सिंह कौन है,, क्या विधायक राघवेन्द्र सिंह है या कोई और राघवेन्द्र है,इसके अलावा जांजगीर चाम्पा विधायक पर भी अपराधियों के साथ सम्बन्ध होने का आरोप लगाया है, और पूरे मामले मे उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है।
कांग्रेस विधायकों के खिलाफ एक के बाद एक प्रकरण आने के बाद भाजपा के हाथ बड़ा मुद्दा मिल गया है,, और इस मुद्दे को भुनाने और उच्च स्तरीय जाँच की मांग कर रहे है।



