ग्राम खोखसा में महिला कल्याण सोसायटी का जागरूकता कार्यक्रम, नशाबंदी और शिक्षा पर दिया गया जोर
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखसा में आज महिला कल्याण सोसायटी द्वारा नशाबंदी, नैतिकता, शिक्षा और जन-जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोसायटी का यह अभियान निरंतर गाँव-गाँव पहुंचकर समाज को नशे से दूर रहने और शिक्षा की अहमियत समझाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में न केवल जागरूकता फैलाई गई, बल्कि बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे कंप्यूटर, कॉपी, पेन भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा से जुड़े अपराधों की जानकारी दी गई और बताया गया कि नशा किस तरह से युवाओं और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है।
इस कार्यक्रम में महिला कल्याण सोसायटी के संचालक भूपेन्द्र बघेल, सरस्वती राज, जानकी, प्रिया भवानी, बबीता, गंगोत्री सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ग्राम के सरपंच चौहान जी एवं वरिष्ठजनों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी सराहना की।
महिला कल्याण सोसायटी का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



