दिन निकलते ही आम इंसान, सूरज ढलते ही छिपकली जैसे बन जाते हैं लोग, इस अजीब फैमिली से कांपता है पूरा गांव!
निया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो साइंस और तर्क दोनों को चुनौती दे देती हैं. ऐसी ही एक हैरान करने वाली कहानी इंडोनेशिया की मुरांग फैमिली की है. इस परिवार के सदस्यों के चेहरे हर दिन बदलते हैं, सुबह कुछ और, शाम तक कुछ और. वहां के लोग इन्हें आम इंसान नहीं, बल्कि “छिपकली जैसे इंसान” मानने लगे हैं. जब यह मामला डॉक्टरों और विशेषज्ञों तक पहुंचा, तो जांच के बाद जो सामने आया, उसने सभी को और ज्यादा उलझन में डाल दिया.
मुरांग परिवार इंडोनेशिया के एक बेहद दूरदराज और कम विकसित इलाके में रहता है. यह इलाका जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं. गांव के लोग इस परिवार को सालों से जानते हैं, लेकिन बीते कुछ समय में उनके प्रति डर और रहस्य की भावना बढ़ती चली गई.
सूर्या मुरांग- एक सामान्य बचपन से शुरू हुआ अजीब बदलाव
मुरांग परिवार के सदस्य सूर्या मुरांग का बचपन बिल्कुल सामान्य था. उनका चेहरा, शरीर और स्वास्थ्य अन्य बच्चों की तरह ही था. लेकिन जब सूर्या करीब 12 साल के हुए, तभी से उनके चेहरे में अजीब बदलाव शुरू हो गए. धीरे-धीरे उनकी आंखें उभरने लगीं, त्वचा सख्त होती चली गई और चेहरे की बनावट किसी छिपकली जैसी दिखने लगी. सबसे डरावनी बात यह थी कि यह बदलाव स्थायी नहीं था, बल्कि एक ही दिन में बदल जाता था, सुबह चेहरा कुछ और दिखता था और शाम तक पूरी तरह बदल जाता था. सिंगापुर आधारित समाचार सीएनए इंटरनेशनल के अनुसार, यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. सूर्या के बच्चों के साथ भी वही अजीब घटनाएं होने लगीं. उनके चेहरे रोज बदलते थे कभी नाक का आकार अलग, कभी जबड़ा चौड़ा, तो कभी आंखों की बनावट पूरी तरह बदल जाती. इस बदलाव की कोई निश्चित सीमा या नियम नहीं था, जिससे लोगों का डर और ज्यादा बढ़ गया.

गांव में फैली अफवाहें- “ये इंसान नहीं हैं”
चेहरे के रोजाना बदलने की घटनाओं ने गांव में डर का माहौल बना दिया. लोगों के बीच यह अफवाह फैल गई कि मुरांग परिवार इंसान नहीं है. कुछ ग्रामीणों का दावा था कि ये लोग रात के समय छिपकली बन जाते हैं. कई लोग इनके घर के पास जाने से भी डरने लगे. बच्चों को उनसे दूर रहने के लिए कहा जाने लगा. जब यह मामला डॉक्टरों तक पहुंचा, तो उन्होंने इसे अंधविश्वास की बजाय विज्ञान से जोड़कर देखने की कोशिश की. शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने आशंका जताई कि यह कोई बेहद दुर्लभ आनुवांशिक (जेनेटिक) बीमारी हो सकती है. उनका मानना है कि चेहरे की हड्डियों, त्वचा और मांसपेशियों के असामान्य विकास की वजह से ऐसा दिखाई दे सकता है. हालांकि, रोजाना चेहरे के बदलने का स्पष्ट वैज्ञानिक कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है.

न नाम मिला, न इलाज आज भी जिंदा है रहस्य
सबसे हैरानी की बात यह है कि अब तक इस बीमारी का कोई पक्का नाम तय नहीं हो सका है. न ही इसका कोई ठोस इलाज मौजूद है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चेहरे में बदलाव दिन में ही क्यों होता है और रात में क्यों स्थिर हो जाता है. यही वजह है कि यह मामला आज भी एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है.