जांजगीर चांपा/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को पदयात्रा और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राछा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से तहसील कार्यालय नवागढ़ तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।
चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग…
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से 10 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार नवागढ़ को सौंपा गया।
कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा जरूरी: गौरव सिंह…
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मताधिकार की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही जैसे विषयों पर जनहित में आवाज उठाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जनता के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाना चाहिए।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद…
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी भगवान दास गढ़ेवाल, प्रभारी अजीत सिंह राणा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, जिला महामंत्री माधुरी आदित्य सहित रामचरण साहू, वाजिद खान, बसंत पंवार, दिलदार खान, शेषनाथ साहू, रामनिवास पाण्डेय, भूपेन्द्र साहू, रामफल कश्यप, गोविन्द केशरवानी, प्रदीप खरसन, मनोज पाटेकर और अब्दुल वहाब उपस्थित रहे।
इसके अलावा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष खगेन्द्र कश्यप, आदिवासी कांग्रेस कमेटी नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम गोड, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से रामसाय खूंटे, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश लाला जायसवाल, जितेन्द्र कश्यप, मनोहर प्रधान, रामेश्वर यादव, हरि सिंह चंद्रा, भास्कर गढ़ेवाल, अजीत बंजारे, रवि कश्यप, हरजीत दिवाकर और बलिराम कश्यप सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चा संगठनों से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।



