सक्ती जिले में तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस; मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी टीम
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में खम्हार खैया तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल डभरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
तालाब में शव देखकर मोहल्लेवासियों ने दी सूचना……
मिली जानकारी के अनुसार, डभरा नगर पंचायत स्थित खम्हार खैया तालाब में लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालने की कार्रवाई में जुट गई।
मृतक की पहचान अब तक नहीं….
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को बाहर निकालने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मृतक की पहचान तथा मौत की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।डभरा पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है



