शराबी पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री से किया दुष्कर्म:-जांजगीर चांपा से आरोपी पिता हुआ गिरफ्तार मां को घटना की दी जानकारी…..
जांजगीर चांपा जिले में शराबी पति ने घर के कमरे में लेजाकर अपनी 12 साल की नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। वही 2 बेटो को पैसा देकर बिस्किट लाने को भेजा था। आरोपी पिता को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। अकलतरा थाना क्षेत्र का है मामला।
मिली जानकारी अनुसार, नाबालिक बालिका की मां ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की ,वह 30 जून की सुबह घरेलू काम पर दूसरे के घर गई हुई थी। वही घर पर 12 साल की बेटी, 10 साल का पुत्र और 5 साल का पुत्र थे। जब वह काम से शाम 6.30 बेज वापस घर पहुंची तो नाबालिक बालिका ने अपने साथ उसके पिता ने किए गलत काम को लेकर जानकारी दी। 12 वर्षीय नाबालिक बालिका ने बताया की शराब के नशे में दोपहर 3 से4 बजे के बीच पिता घर आया और जबरजस्ति करतें हुए अलग से कमरे में ले गया दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी दी वही मां को उसके बड़े बेटे ने भी दी की पिता ने हम दोनो भाई को पैसे देकर बिस्किट लाने के लिए भेजा था और दीदी के साथ गलत काम किया है।
अकलतरा थाना में आरोपी पिता 36 वर्ष के खिलाफ धारा 376(3) पाक्सो 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई जहा आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



