माघ मेला के लिए प्रयागराज लौटा महाकुंभ फेम ‘दातुन ब्वॉय’, लगाई दुकान, मां गंगा के प्रति आजीवन समर्पण का संकल्प लिया
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साल 2025 में लगे महाकुंभ में ‘दातून बॉय’ के नाम से मशहूर हुए आकाश यादव प्रयागराज लौट आए हैं। उन्होंने माघ मेले में दातून कैंप लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा – मैं अपनी पूरी जिंदगी मां गंगा को समर्पित कर दूंगा, उन्होंने बिना मांगे मुझे इतना कुछ दिया है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार आकाश दिल्ली से प्रयागराज थार गाड़ी में आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी रील भी पोस्ट की है। कैप्शन में लिखा है – बॉय दिल्ली। दिल्ली से प्रयागराज। बैकग्राउंड में महाकुंभ का गाना बज रहा है। मालूम हो कि महाकुंभ के दौरान, आकाश अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेरित होकर दातून बेचकर वायरल हो गए थे। उनकी सादगी और मेहनत ने लोगों का दिल जीत लिया था।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साल 2025 में लगे महाकुंभ में ‘दातून बॉय’ के नाम से मशहूर हुए आकाश यादव प्रयागराज लौट आए हैं। उन्होंने माघ मेले में दातून कैंप लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा – मैं अपनी पूरी जिंदगी मां गंगा को समर्पित कर दूंगा, उन्होंने बिना मांगे मुझे इतना कुछ दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार आकाश दिल्ली से प्रयागराज थार गाड़ी में आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी रील भी पोस्ट की है। कैप्शन में लिखा है – बॉय दिल्ली। दिल्ली से प्रयागराज। बैकग्राउंड में महाकुंभ का गाना बज रहा है। मालूम हो कि महाकुंभ के दौरान, आकाश अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेरित होकर दातून बेचकर वायरल हो गए थे। उनकी सादगी और मेहनत ने लोगों का दिल जीत लिया था।
‘मैं मां गंगा की शरण में आया हूं’
अब वह उसी जोश के साथ माघ मेले में पहुंचे हैं। आकाश अपनी थार रॉक्स गाड़ी से दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे। आकाश के साथ उनके चार दोस्त भी आए हैं।
प्रयागराज पहुंचते ही आकाश ने एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर बनाया गया था। वे दातून कैंप लगाने की तैयारी कर रहे हैं। आकाश ने कहा – इस बार माघ मेले में दातून कैंप लगाया जाएगा। सभी लोग वहां आकर दातून ले सकते हैं। पिछली बार की तरह, वह इस बार भी माघ मेले में हिस्सा ले रहे हैं।
प्रयागराज संगम पहुंचकर आकाश ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा, “मैं मां गंगा की शरण में आया हूं। मैं अपनी पूरी जिंदगी मां गंगा की शरण में समर्पित कर दूंगा, क्योंकि मां गंगा ने मुझे बिना मांगे इतना कुछ दिया है। मैं सभी भाइयों और बहनों के चरणों में प्रणाम करता हूं और मां गंगा को नमन करता हूं।”
महाकुंभ के दौरान दातून बेचते हुए आकाश ने करीब डेढ़ लाख रुपये कमाए थे। हालांकि, उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी सरल भाषा और बोलने के तरीके ने डांस शो के जज मिथुन चक्रवर्ती और मलाइका अरोड़ा को भी प्रभावित किया था। आकाश के फेसबुक पर 1 लाख 97 हजार फॉलोअर्स और इंस्टाग्राम पर 1.42 लाख फॉलोअर्स हैं।



