नए साल पर बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर ₹111 हुआ महंगा
नए साल पर एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगा है। कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के रेट आज 1 जनवरी 20226 अपडेट हुए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दिल्ली से पटना तक 111 रुपये का तेज झटका लगा है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इंडियन ऑयल के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1580.50 रुपये की जगह 1691.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1795 रुपये का मिलेगा। पहले यह 1684 में मिल रहा था। यहां भी 111 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपये की जगह 1642.50 में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1849.50 रुपये का हो गया है।
घरेलू एलपीजी के रेट
भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों की बात करें तो आज14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है। वहीं, कारगिल में ₹985.5, पुलवामा में ₹969, बागेश्वर में ₹890.5 का है। जबकि, पटना में इसकी कीमत ₹951 है।
साल 2025 में कॉमर्शियल सिलेंडर खुब सस्ता हुआ
पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को 50 रुपये का झटका लगा। जबकि, दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1818.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये प्रति सिलेंडर रह गया।
शहरवार कुल बदलाव
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों ने व्यवसायियों को बड़ी राहत दी है। पिछले 12 महीनों (जनवरी 2025 से दिसंबर 2025) में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में औसतन ₹238 प्रति सिलेंडर की गिरावट दर्ज की गई।
साल 2025 में कुल 10 बार सस्ता हुआ 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर
19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा जुलाई में (₹58.50), सितंबर में 51.50 रुपये और अप्रैल (₹41+) में घटे। जबकि दो छोटी बढ़ोतरी मार्च-अक्टूबर में क्रमश: 15.50 और 6 रुपये की हुई।



