बीजापुर में माओवादियों की बारुदी साजिश डिकोड, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र से नक्सलियों का भारी मात्रा में छुपाकर रखा गया विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है.
FOB काउरगुट्टा क्षेत्र के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन ने नक्सल गश्त सर्चिंग कार्रवाई के दौरान यह विस्फोटक बरामद किया है. माओवादियों ने इस विस्फोटक को कंचाल गांव के जंगलों में जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा रखा था. इस अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि यह बरामदगी, माओवादियों की कमर तोड़ने वाली साबित होगी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर का यह इलाका माओवादी गतिविधियों से लंबे समय से प्रभावित है. सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं. हाल की इस सफलता से न केवल एक बड़ी घटना टल गई है, बल्कि आम जनता का विश्वास भी और मजबूत हुआ है.
बरामद विस्फोटक सामग्री की जानकारी:
- गन पावडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउण्ड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पटाखे, तीर बम(इम्प्रोवाइज्ड), बैरल में उपयोग में आने वाला आयर रॉड, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर
- रायफल बैनट, आयरन चिम्टा, आयरन रॉड, आयरन कटर
- बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर, कॉपर वायर
- स्टील कंटेनर, प्लास्टिक ड्रम, स्टील पाइप, आयरन फाइल, स्टील प्लेट बड़ा-छोटा, स्टील तार
- माओवादी वर्दी, कोबरा पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस क्लॉथ, पिटठू, रेड क्लॉथ, हरा क्लाथ, वेलक्रो



