धमतरी में गौ तस्करी का भांडा फोड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में गौ तस्करी का भांडा फोड़ हुआ है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गाय को क़त्ल खान ले जाने की सुचना पुलिस को मिली थी। तस्करी कर रहे आरोपी भागने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई में लगी हुई है।
दरअसल धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस की बड़ी सफलता मिली बाई क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही 5 गायों सहित 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बिना नंबर की पिकअप और बिना दस्तावेज के 5 गाय जप्त को जप्त किया आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पशु तस्करी के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही की है और मवेशियों को सुरक्षित कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना मगरलोड को सूचना मिली की ग्राम अमलीडीह में बिना नंबर के पिकअप बुलेरो वाहन में कुछ लोग 5 नग गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर बिना चारा-पानी के कत्ल करने की नियत से परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर मगरलोड पुलिस मौके पर पहुँची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चारों आरोपी भागने का प्रयास करने किया। मगरलोड पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपी वाहन सहित पकड़े गये।
मौके पर से वाहन से 5 नग गायों को सुरक्षित बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रूपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चांद कुर्रे ने पुलिस ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल,दुर्गेश ध्रुव एवं लीलाराम के कहने पर बिना नंबर की पिकअप गाड़ी लेकर अमलीडीह आया था। वहीं से जानवरों को ढूंढकर पिकअप में भरने का कार्य किया गया। वाहन एवं मवेशियों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपीयों द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी चांद कुर्रे पिता चैनसिंह कुर्रे ( 19) सांकरा थाना सिहावा। राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे (23) सांकरा थाना सिहावा। दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव ( 31)पाईकभाठा। लीलाधर जोगी पिता शिवकुमार जोगी ( 23) सांकरा थाना सिहावा के खिलाफ, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



