सीएसईबी कर्मी व ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई आई सामने,अपहरण कर पिटाई का आरोप,पुलिस से की शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस
कोरबा।जिले में सीएसईबी कर्मी और राखड़ ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई सामने आई है। उन्होंने गांव में ठेकेदारी का काम करने वाले एक आदिवासी युवक को जबरिया स्कार्पियो में बिठा लिया। उसे मारपीट करते हुए शहर के पॉश इलाके में स्थित किसी कंपनी के दफ्तर में ले गए,
जहां बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद रिपोर्ट नहीं लिखाने की बात करते हुए युवक को सड़क किनारे फेंक दिया। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थानांतर्गत ग्राम पंडरीपानी में इंद्रपाल सिंह कंवर निवास करता है। वह गांव में सिविल ठेकेदार का काम करता है। बताया जा रहा है कि इंद्रपाल काम के सिलसिले में बेदरकोना गया था, जहां से लौटने के बाद एक स्थान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सीएसईबी कर्मी नंदू पटेल, राखड़ ठेकेदार के गुर्गों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने बिना कारण इंद्रपाल पर हमला कर दिया। उसे जबरिया स्कार्पियो में तुसकर जाने लगे। इंद्रपाल ने बचाव के लिए चीख पुकार मचाई तो उसके मुंह और आंख में कपड़ा बांध दिया। वे आदिवासी युवक को पिटाई करते हुए शारदा विहार स्थित किसी कंपनी के दफ्तर में ले गए। यहां भी सीएसईबी कर्मी और राखड़ ठेकेदार के गुर्गों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे बेरहमी से पीटने के बादे ढेलाडीह जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे फेंक दिया। वे सभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर भारी वाहन से रौंदकर जान ले लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। किसी तरह इंद्रपाल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसे ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
इंद्रपाल ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर नंदू पटेल के अलावा दुरेन्द्र पटेल, राजू पटेल और शत्रुहन नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवक न अपहरण और मारपीट की शिकायत की है मामला।दर्ज कर जांच की जा रही हैं।



