धमतरी में पुलिस की नशे के विरुद्ध एक और कार्यवाही, साढ़े तीन किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
धमतरी में पुलिस की नशे के विरुद्ध एक और कार्यवाही किया है करीब साढ़े तीन किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।भखारा पुलिस ने दबिश दी है। गांजा,2 मोबाइल,2 मोटर सायकल समेत 2 लाख 24 हजार 560 रूपये का माल जब्त जप्त किया है। आरोपी खरीद-बिक्री में संलिप्त दो आरोपी पकड़े गए है जिनके विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।
दरसअल धमतरी पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोकथाम के विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिसपर भखारा थाना पुलिस ने एक और नशे पर कार्रवाई की है। जिसमें आरोपियों के द्वारा खरीदी बिक्री किया जा रहा था।इस वक्त दौरान पुलिस ने दबिश दिया और दोनों आरोपियों को पकड़ा जिनके पास से गांजा भी जप्ती किया गया है। दोनों आरोपी ढाबे के पास भीड़ का फायदा उठा रहे थे जहां पर लोग ढाबे से कुछ पार्सल ले जाना समझ बैठे थे लेकिन पुलिस मंदिर के मुताबिक गांजा तस्करी को पकड़ा गया है।
एसडीपीओ रागिनी मिश्रा ने बताया कि मोहन ढाबा के पास गांजा की खरीदी-बिक्री की सौदेबाजी होने वाली थी।सूचना थाना प्रभारी भखारा की टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र कुमार सतनामी एवं तरुण कुमार साहू उर्फ लादेन को रंगे हाथों गांजा का लेन-देन करते गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में उनके कब्जे से अवैध गांजा सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
आरोपी धर्मेंद्र कुमार सतनामीपिता गोपाल राम सतनामी 40 वर्ष नवागांव थूहा, कुरूद निवासी। तरुण कुमार साहू उर्फ लादेन पिता चिंता राम साहू
26 वर्ष ग्राम सेमरा भखारा निवासी के पास से करिब साढ़े 3 किलो गांजा बुलेट व मोटरसायकल,2 मोबाइल सहित 2 लाख 24 हजार 560 रुपये का माल जप्त किया गया है।पुलिस ने आरोपी की खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



