गोरखपुर-मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, टॉयलेट खोलते ही लोगों के उड़े होश
मुंबई के कुर्ला इलाके स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोरखपुर से मुंबई आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के टॉयलेट के डस्टबिन से 6 साल के मासूम बच्चे की लाश बरामद हुई.
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही ट्रेन टर्मिनस पर पहुंची, यात्रियों ने दुर्गंध की शिकायत की. जांच करने पर रेलवे पुलिस को बच्चे का शव डस्टबिन से मिला. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या कर शव को टॉयलेट के डस्टबिन में ठूंसकर आरोपी फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही GRP और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, बच्चे की पहचान और आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस सभी यात्रियों और ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुराग जुटाने में लगी है.



