एशिया कप का 17वां एडिशन 9 सितंबर से शुरू होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच टूर्नामेंट में 10 सितंबर को खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का नियुक्त किया गया है। वहीं शुभमन गिल को टीम के उप कप्तान बनाए गए हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया है।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान) संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। स्टैंडबाय: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जयसवाल



