इन AI Apps के चक्कर में खतरे में आपका डेटा, लाखों लोगों की पर्सनल फोटो, KYC डिटेल हुई लीक
आजकल AI ऐप्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग फोटो एडिट करने, वीडियो बनाने या AI चैट करने के लिए नए-नए ऐप डाउनलोड कर रहे हैं। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक AI फोटो और वीडियो एडिटिंग ऐप ने 1.5 मिलियन से अधिक यूजर इमेज, 385,000 से ज़्यादा वीडियो, और करोड़ों AI जनरेटेड फाइल्स को बिना सुरक्षा के खुले रूप में स्टोर किया था। इस लीक में कुल 8.27TB यानी लगभग 8,270GB डेटा शामिल था। मतलब साफ है जिन ऐप्स पर लोग भरोसा कर रहे थे, वही उनकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन गए। जानिए इससे कैसे बचा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने पाया कि जब भी यूजर फोटो या वीडियो एडिट करने के लिए अपलोड करता था, वह फाइल एक ऑनलाइन स्टोरेज में चली जाती थी। लेकिन वह स्टोरेज पासवर्ड से सुरक्षित नहीं था। यानी कोई भी उस डेटा तक पहुंच सकता था। इसी वजह से लाखों के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गए। यह मामला सिर्फ फोटो और वीडियो तक सीमित नहीं था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि एक दूसरे ऐप में कुछ यूजर्स की KYC जानकारी भी बिना सुरक्षा के पड़ी थी। इसमें पहचान पत्र, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी शामिल थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित ऐप को Google Play Store से हटा दिया गया है या वह सर्च में दिखाई नहीं दे रहा। लेकिन चिंता की बात यह है कि तब तक लाखों लोग उसे डाउनलोड कर चुके थे।
खतरनाक AI App
Video AI Art Generator & Maker यह ऐप Android के लिए एक AI-आधारित फोटो और वीडियो एडिटर था। इस ऐप ने लगभग 1.5 मिलियन से ज्यादा यूजर इमेज, 385,000+ वीडियो और करोड़ों AI-जनरेटेड मीडिया फाइलें गलती से खुली रख दी थीं।
कैसे बचें इन खतरों से
Verified Apps ही इंस्टॉल करें Play Store में सर्च करने से पहले डेवलपर और रिव्यू ध्यान से देखें। App Permissions चेक करें अगर ऐप जरूरी से ज़्यादा परमिशन मांगता है, तो सावधान रहें। Play Protect चालू रखें गूगल का प्रोटेक्ट फीचर खतरनाक ऐप्स की पहचान में मदद करता है। संदिग्ध ऐप तुरंत हटाएं कोई अजीब चीज दिखे, तो ऐप को तुरंत डिलीट करें।



