आकाशीय बिजली से दो पशुओं की मौत, दुर्गम पहाड़ियों को पार कर पहुँची पशु विभाग की टीम
कोंडागांव। मानवता और सेवा की अनोखी मिसाल पेश करते हुए पशु विभाग की टीम ने दुर्गम और अंदरूनी क्षेत्रों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। दरअसल, केशकाल से लगभग 45 किलोमीटर दूर ग्राम हिचका में आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब पशुपालक परिवार की गाय और एक बाछी की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कस्तूरी प्रधान बिना समय गंवाए टीम के साथ मौके पर पहुँचे। नदी-नालों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों को पार कर उन्होंने मृत पशुओं का पोस्टमॉर्टम किया।
यह कठिन कार्य केवल विभागीय कर्तव्य नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवार के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक भी रहा। पशुओं के पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को सरकारी मुआवज़ा मिल सकेगा।
गांववालों ने पशु विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि विभाग की तत्परता से गरीब परिवार को आर्थिक मदद का रास्ता खुला है



