कार ने ग्रामीण को फुटबाल की तरह उछाला: लगभग 50 फीट दूर जाकर गिरा, CCTV में कैद हुई घटना
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पैदल चल रहे युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, युवक 10 फीट उछल कर 50 फीट दूर जा गिरा। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची जुटी भखारा पुलिस जांच में जुट गई है।
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर
नया रायपुर मार्ग पर ग्राम सुंदरकेरा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के लिए नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।



