छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा आत्मसमर्पण: दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष 71 नक्सलियों ने डाले हथियार
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सन प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में बुधवार को बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष 71 नक्सलियों ने एक साथ हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया।
उल्लेखनीय है कि, सरेंडर करने वाले इन 71 नक्सलियों में से 30 पर 64 लाख का ईनाम घोषित था। इन सभी ने ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत आत्मसमर्पण किया। इन आत्म समर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
इनमें से कई नक्सली अनेक घटनाओं में शामिल रहे। आत्म समर्पित माओवादियों को जिला प्रशासन द्वारा पुर्नवासन योजना के तहत दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गईं।



