सिर्फ 5000 रुपये में शुरू करें अपना खुद का बिजनेस, कम बजट में कमाई के स्मार्ट आइडिया
आजकल बहुत से लोग सिर्फ नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय अपना छोटा बिजनेस शुरू करना पसंद कर रहे हैं. अब लोग काम करने से आज़ादी चाहते हैं अपनी कमाई पर कंट्रोल के लिए बिजनेस करनी चाहते हैं. अच्छी बात यह है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये होना जरूरी नहीं.

सही आइडिया थोड़ी मेहनत और करीब 5000 रुपये में भी आप मजबूत बिजनेस शुरुआत कर सकते हैं. कार्ड मेकिंग एक आसान, क्रिएटिव और लो-इनवेस्टमेंट बिजनेस है. इसमें आप बर्थडे, शादी, एनिवर्सरी और त्योहारों के लिए हैंडमेड कार्ड तैयार कर सकते हैं.
2/6

आप अपने बनाए कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ऑर्डर ले सकते हैं. लोकल गिफ्ट शॉप, स्कूल, कॉलेज और छोटे इवेंट्स में भी इन्हें बेचने का अच्छा मौका मिलता है. अगर आप कस्टमर के नाम, फोटो या खास मैसेज जोड़ते हैं, तो प्रोडक्ट की वैल्यू बढ़ जाती है और लोग ज्यादा दाम देने को भी तैयार हो जाते हैं.
3/6

बीड ज्वेलरी मेकिंग भी कम बजट में शुरू होने वाला शानदार बिजनेस है. मोती, रंगीन बीड्स, तार और छोटे टूल्स से आप कंगन, नेकलेस, ईयररिंग्स और ब्रासलेट बना सकते हैं. इसमें पैसा कम लगता है, लेकिन क्रिएटिविटी ज्यादा काम आती है. यूनिक डिजाइन बनाने पर मुनाफा भी काफी अच्छा निकलता है.
4/6

इस तरह की ज्वेलरी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए आसानी से बेची जा सकती है. इसके अलावा लोकल मार्केट, स्कूल, कॉलेज फेस्ट और छोटे मेलों में भी अच्छे कस्टमर मिल जाते हैं. धीरे-धीरे आप थीम बेस्ड और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी बनाकर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.
5/6

मिनी गिफ्ट हैंपर बनाना भी एक ट्रेंडिंग और क्रिएटिव बिजनेस है. इसमें आप छोटे बॉक्स में चॉकलेट, कैंडी, चाय-कॉफी पैकेट, पेन, नोटबुक और डेकोरेटिव आइटम डालकर गिफ्ट पैक तैयार करते हैं. शुरुआत में करीब 2000 रुपये में बॉक्स, रैपिंग पेपर और जरूरी सामान खरीदा जा सकता है.
6/6

अपने बनाए गिफ्ट हैंपर के फोटो सोशल मीडिया पर डालें और दोस्तों के नेटवर्क से ऑर्डर लेना शुरू करें. त्योहारों, बर्थडे और ऑफिस गिफ्टिंग में इसकी अच्छी डिमांड रहती है. लोकल मार्केट या इवेंट्स में स्टॉल लगाना भी फायदेमंद रहता है. कस्टमर की पसंद के हिसाब से पर्सनलाइज हैंपर बनाना आपके बिजनेस को जल्दी पहचान दिला सकता है.



