जांजगीर: महिला से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर जिले में महिला के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोपी पूर्व में सहयोग करने का हवाला देकर पीड़िता महिला को लगातार परेशान करता था। 9 जनवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौच और मारपीट करते हुए जबरन अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अजाक जांजगीर में अपराध क्रमांक 04/2026 के तहत धारा 69, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
महिला के साथ हुए अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अजाक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। डीएसपी अजाक सतरूपा तरम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।



