घर के बाहर बुजुर्ग पर हसिया से प्राणघातक हमला, बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा। मृतक राम प्रसाद पाल अपने घर के बगल में हनुमान मंदिर पूजा-पाठ हेतु निकला था तभी घर के सामने आरोपी अजीत पाल हाथ में हसिया लिए मिला।आरोपी ने मृतक के गले पर हसिया से प्राणघातक हमला कर दिया मृतक बचाव का प्रयास किया किंतु गंभीर चोट लगने से मृतक लहूलुहान होकर गिर पड़ा।मृतक को तत्काल BDM अस्पताल चांपा ले जाया गया है आरोपी अजीत पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।परिजनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सूचना देकर वैधानिक प्रक्रिया चालू कर दी गई है । घटनास्थल में पुलिस बल तैनात कर दी गई है !



