Janjgir champa News – छपर तोड़कर कपड़ा दुकान में चोरी,2 आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम और चोरी किर कपड़ा जब्त
जांजगीर-चांपा/ बलौदा थाना क्षेत्र में छपर तोड़कर कपड़ा दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कपड़े और नगद राशि बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदी महामाया बाजार चौक स्थित निखिल वस्त्रालय में 25–26 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के छत का टीन उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 50 शर्ट तथा लगभग 3 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना बलौदा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
बलौदा पुलिस ने मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों कार्तिक केवट (21 वर्ष) और पुरुषोत्तम यादव (19 वर्ष) को हिरासत में लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 61, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।



