गुपचुप तरीके से बंगाल की खाड़ी में भारत का बड़ा धमाका, मीलों तक उठा बवंडर, देखते रह गया चीन!
भारत अपनी सैन्य क्षमता को बेहद तेजी से मॉडर्न बनाने में जुटा है. सभी को पता है कि हम चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन से घिरे हैं. ऐसे में किसी भी तरह के चांस लेने का मतलब है कि हम अपनी सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं. यह बात हमारे हुक्मरानों को भी पता है. इसी कारण भारत ने बिना किसी शोर-शराबे एक बड़ा धमाका किया है, जिसकी शोर बहुत दूर तक सुनाई दी है. दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने बंगाल की खाड़ी में समुद्र से लॉन्च होने वाली बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस टेस्ट से स्पष्ट हो गया है कि भारत अब धरती, आसमान और समंदर तीनों जगहों से दुश्मन के ठिकानों पर परमाणु हमला करने की क्षमता से पूरी तरह लैस हो चुका है. इस टेस्ट से पहले ही भारत ने विशाखापट्टनम तट से पहले ही जारी नोटम से मेल खाता है. इस नोटम का रेंज 3240 किमी है.
हालांकि इस टेस्ट के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई ऑफिशिलय कंफर्मेशन नहीं आया है. नहीं इसकी रेंज और वैरिएंट के बारे में कोई जानकारी दी गई है. लेकिन, डिफेंस एक्सपर्ट बताते हैं यह के-4 एसएलबीएम मिसाइल हो सकती है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसे परमाणु शक्ति से लैस पनडुब्बी (सबमरीन) आईएनएस अरिघात से फायर किया गया हो. आईएनएस अरिघात देश में ही निर्मित है. कुछ रिपोर्ट में इसके के-5 के अगली पीढ़ी के परीक्षण की बात कही जा रही है. इन रिपोर्ट में के-4 को ही प्रमुख बताया जा रहा है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह परीक्षण 23 तारीख की सुबह में हुआ था.
बीते कुछ सालों में भारत ने अपनी एसएलबीएम टेस्टिंग प्रोग्राम को धार दी है. पिछले साल ही भारत ने बंगाल की खाड़ी में ही परमाणु शक्ति संपन्न के-4 का सफल परीक्षण किया था. इस परीक्षण के साथ ही भारत ने सेकेंड स्ट्राइक की ताकत हासिल कर ली थी. इससे दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में उसकी खास और ताकत और मजबूत हुई थी.



