एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! बैंक ने दी 2 चेतावनियां, तुरंत जान लें
अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए लोग कई सारे तरीके अपनाते हैं लेकिन आजकल अलग-अलग तरह के स्कैम्स हो रहे हैं. ऐसे में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने कहा है कि किसी भी ऑनलाइन ऑफर या ज्यादा मुनाफे के लालच में बिना सोचे-समझे भरोसा न करें. अक्सर ऐसे आकर्षक ऑफर्स के पीछे धोखाधड़ी छिपी होती है, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखने के लिए हमेशा सतर्क रहें और पहले पूरी जानकारी जरूर लें.
अखबार से लेकर डिजिटल दुनिया तक, आपने अलग-अलग लुभावने विज्ञापन तो आपने खूब देखने को मिलते हैं, जो बड़े-बड़े मुनाफे का वादा करते हैं. लेकिन सच यह है कि रातोंरात अमीर बनाने वाले ज्यादातर ऑफर फर्जी होते हैं. SBI ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि ऐसे लालच में न आएं और किसी भी ऑफर पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें.
निवेश करने से पहले थोड़ी रिसर्च जरूर करें. अगर कोई बहुत ज्यादा मुनाफे का वादा करे, तो तुरंत भरोसा न करें और पहले यह जांच लें कि कंपनी भरोसेमंद है या नहीं. किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी अच्छे से वेरिफाई करना बेहद जरूरी है.
आजकल साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर YONO SBI के नाम से फर्जी पेज बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग भ्रामक स्पॉन्सर्ड विज्ञापन चलाते हैं, जिनमें लिखा होता है -“यूजरनेम या पासवर्ड भूल गए? इस लिंक पर क्लिक करें और तुरंत रिकवर करें.” SBI ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि ये पूरी तरह फर्जी होते हैं और आपकी बैंकिंग जानकारी चुरा सकते हैं. अगर कोई यूजर इन लिंक पर अपनी डिटेल्स डाल देता है, तो उसका अकाउंट खाली होने का खतरा रहता है. बैंक ने सलाह दी है कि हमेशा YONO SBI ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें और किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या कॉल पर अपनी पर्सनल जानकारी, OTP या पासवर्ड बिल्कुल भी शेयर न करें. सतर्क रहना ही आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का सबसे बड़ा तरीका है.
साइबर अपराधी आपकी बैंकिंग जानकारी और पासवर्ड चुराने के लिए तरह-तरह के फर्जी तरीके अपना रहे हैं. ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि कोई भी बैंक कभी सोशल मीडिया, कॉल या मैसेज के जरिए आपका यूजरनेम, पासवर्ड या OTP नहीं मांगता. अगर आपको पासवर्ड रीसेट करना है, तो हमेशा सिर्फ आधिकारिक इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट, ऐप या सीधे बैंक की शाखा से ही संपर्क करें. किसी भी अनजान लिंक या मैसेज पर भरोसा करना आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है.
अनजान वेबसाइटों पर अपनी पर्सनल जानकारी डालना बहुत जोखिम भरा हो सकता है. ऑनलाइन लेनदेन के लिए हमेशा सिर्फ YONO के आधिकारिक ऐप या बैंक की वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से आपकी बैंक डिटेल्स चोरी हो सकती हैं और आपका पैसा पल भर में गायब हो सकता है, इसलिए हमेशा सतर्क रहें.
बैंक के नाम पर आने वाली फोन कॉल्स से भी सतर्क रहें. आमतौर पर SBI की आधिकारिक कॉल 1600 से शुरू होने वाले नंबरों से आती है, जिन्हें सुरक्षित माना जाता है. इसके अलावा किसी भी अनजान या संदिग्ध नंबर से आने वाली कॉल पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी बिल्कुल भी साझा न करें.
अगर आपको लगता है कि आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं, तो बिल्कुल देरी न करें. तुरंत नेशनल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं. आप cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं. इसके अलावा sancharsaathi.gov.in के जरिए भी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी देकर रिपोर्ट करना संभव है.



