जशपुर में बड़ा हादसा: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया। मामला सिटी कोतावाली थाना क्षेत्र के एनएच-43 स्थित गम्हरिया घट की है।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी आका्रेश है। इस मार्ग में आए दिन हो रहे हादसे को लेकर ग्रामीण प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।



