Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का जो हाल एशिया कप में होगा, वो तो अभी से सभी को पता है, लेकिन पीसीबी ने इतना जरूर किया है कि इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान सबसे पहले कर दिया है। टीम के ऐलान से पहले सभी की नजर इस बात पर थी कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का क्या होगा, अब साफ है कि इन दोनों को टीम में जगह नहीं मिली है। इस बीच टीम ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर साहिबजादा फरहान को जगह दी है, जिनके आंकड़े जब आप देखेंगे तो यही कहेंगे, ये तो महाफ्लॉप खिलाड़ी है।
साल 2018 में किया था साहिबजादा फरहान में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू
साहिबजादा फरहान 29 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उन्हें टी20 इंटनेशनल में डेब्यू का मौका साल 2018 में मिला था। इतने वक्त बाद भी अभी तक वे केवल 15 मुकाबले ही खेल पाए हैं, इसमें भी उनका प्रदर्शन कुछ भी खास नहीं है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ना जाने क्यों भरोसा करते हुए उन्हें एशिया कप के लिए टीम में शामिल कर लिया है। जो टीम पीसीबी ने जारी की है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि साहिबजादा फरहान और सैम अयूब ही पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे।
साहिबजादा फरहान के ऐसे हैं आंकड़े
साहिबजादा फरहान ने अब तक पाकिस्तान के लिए 15 टी20 मैच खेलकर केवल 315 रन बनाए हैं। फरहान का औसत महज 21 का है और वे 127.01 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। साहिबजादा के नाम केवल तीन अर्धशतक हैं, शतक की बात तो भूल ही जाइए। उनका सर्वाधिक स्कोर 74 का है। वे पहली बार एशिया कप में खेलेंगे, जहां उन्हें भारतीय टीम के खिलाफ भी खेलने का मौका मिलेगा। टीम इंडिया के घातक पेस अटैक के सामने साहिबजादा फरहान क्यों करेंगे और इसेस कैसे निपटेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।



