छवारिपाली में मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत
सक्ती जिले के छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायपुर से डभरा की ओर आ रही मुस्कान बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हरिशंकर चौहान (40), पिता बंसीधर चौहान, मोहरदास बैरागी (55), पिता बुद्धेश्वर दास बैरागी और शेतकुमार पटेल (62), पिता हरि प्रसाद पटेल, निवासी दर्री के रूप में बताई जा रही है।
तीनों एक ही बाइक से सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में गायन करने जा रहे थे। इसी दौरान छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। तीनो मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है आगे की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।



