*जिले में अब तक 30.48 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी*
*खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 95,723 किसान पंजीकृत, धान के सुरक्षित भंडारण पर भी प्रशासन का विशेष जोर*
सक्ती, 20 नवंबर 2026// खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सक्ती जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। जिले में अब तक 16 किसानों द्वारा 10.2700 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे का धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय किया जा चुका है। इसके तहत अब तक कुल 30.48 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। उल्लेखनीय है कि चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले में कुल 95,723 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 96,796.5370 हेक्टेयर है। जिले के लिए 5,37,846.91 मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों की उपज को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षित रखा जा सके। प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।



