जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कोटमी सोनार स्थित शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला बाजार पारा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहली से लेकर पांचवी तक के स्कूली बच्चे कक्षाओं की साफ-सफाई करने के साथ दीवारों में पड़ी दरारों पर सीमेंट लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों से काम कराए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो गांव के ही एक युवक ने बनाया है। वीडियो में बच्चे स्कूल की दीवारों पर सीमेंट से छबनाई करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कक्षाओं की साफ-सफाई करते हुए भी बच्चे दिखाई दे रहे हैं।
स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों से दीवारों की मरम्मत जैसे काम कराए जाने को लेकर मामला चर्चा में है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों की प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि स्कूल में बच्चों से यह काम किन परिस्थितियों में कराया जा रहा था।
https://www.facebook.com/share/r/1LXWMvd1ae/



