Cg news सराफा सुरक्षा पर बड़ा मंथन: 24 घंटे में लूट का खुलासा, पुलिस–व्यापारी समन्वय मजबूत
Cg news बिलासपुर | 26 फरवरी 2026:- राजकिशोरनगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट के बाद बिलासपुर में सराफा सुरक्षा को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक बिलासा गुड़ी स्थित चेतना हॉल में हुई, जिसकी अध्यक्षता रजनेश सिंह (एसएसपी) ने की। जिले भर के सराफा व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Cg news‘ऑपरेशन गोल्ड’ की 11 सदस्यीय टीम का सम्मान:-प्रदेश सराफा संघ के अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम का सम्मान किया गया।
इस दौरान रामगोपाल गर्ग (आईजी), एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल सहित टीम को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कमल सोनी ने इसे बिलासपुर पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई और लूटे गए सामान की सुरक्षित बरामदगी से व्यापारियों का विश्वास बहाल हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग की भी सराहना की।

Cg news आईजी का संदेश: “आम जनता भी पुलिस का हिस्सा”:- आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर रणनीतिक कार्रवाई की। एडिशनल एसपी और सीएसपी स्तर से मॉनिटरिंग कर गिरोह तक पहुंचा गया।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें—“सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”
Cg news सराफा व्यापारियों के लिए कड़े सुरक्षा मानक:-एसएसपी रजनेश सिंह ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए:- दुकानों में हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरे अनिवार्य
आभूषणों का अनावश्यक परिवहन बंद करें।दुकानों में मजबूत सेफ स्टोरेज सिस्टम।सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सदस्यता नवीनीकरण नहीं। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने घोषणा की कि अप्रैल में सदस्यता नवीनीकरण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा।
Cg news मिर्जापुर गई ‘स्पेशल 11’ टीम:- उप पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) – निमितेश सिंह परिहार
निरीक्षक – किशोर केवट (थाना प्रभारी, सिरगिट्टी)स.उ.नि. – शैलेन्द्र सिंह (थाना सरकंडा)प्रधान आरक्षक 277 – बलबीर सिंह
प्रधान आरक्षक 303 – अतीश पारीक (ACCU)आरक्षक 1148 – सरफराज खान (तोरवा)आरक्षक 1124 – आशीष राठौर (सिविल लाइन)आरक्षक 487 – वीरेंद्र गंधर्व (पचपेड़ी)आरक्षक 1484 – सत्य पाटले (सरकंडा)आरक्षक 1170 – वीरेंद्र साहू (सरकंडा)खोहाली केवेंट



