विवेक शर्मा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, युवाओं में उत्साह का माहौल
प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुई घोषणा, संगठन में 10 वर्षों का अनुभव
जांजगीर-चांपा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने विवेक शर्मा को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया है।
संगठन में 10 वर्षों का अनुभव
विवेक शर्मा पिछले 10 वर्षों से जिला कार्यसमिति के सदस्य के रूप में सक्रिय रहे हैं। वे कई मंडलों के प्रभारी भी रह चुके हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण चुनावों में पार्टी के पक्ष में रणनीति बनाकर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।उनकी हंसमुख, मिलनसार और तेजतर्रार छवि के कारण वे युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय माने जाते हैं।
युवाओं में जोश और उत्साह
विवेक शर्मा की नियुक्ति के बाद जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा मोर्चा को मजबूती मिलेगी।



