सोना हुआ और सस्ता, दिवाली के बाद लगातार गिर रहा भाव; रह गया इतना
शुक्रवार, 24 अक्टूबर को भी सोने में गिरावट जारी है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 126020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड भी लुढ़का है। धनतेरस तक सोने में जबरदस्त तेजी थी और यह लगभग हर रोज नए पीक छू रहा था। लेकिन दिवाली बीतते ही कीमत गिरने लगी है। इसमें वैश्विक बाजारों में सोने में आई गिरावट का भी हाथ है। देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं…
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 126020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 114790 | 126020 |
| मुंबई | 114640 | 125070 |
| अहमदाबाद | 114790 | 125170 |
| चेन्नई | 114640 | 125070 |
| कोलकाता | 114640 | 125070 |
| हैदराबाद | 114640 | 125070 |
| जयपुर | 114790 | 126020 |
| भोपाल | 114790 | 125170 |
| लखनऊ | 114790 | 126020 |
| चंडीगढ़ | 114790 | 126020 |
वैश्विक बाजारों में सोना एक सप्ताह में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने वाला है। सिंगापुर में सोने का हाजिर भाव 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4111.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। डॉलर में मजबूती, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर टेंशन में राहत और प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कीमतें नीचे आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक ट्रेड समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है। सोना इस सप्ताह की शुरुआत में 4381.21 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गया था। साल 2025 में अब तक यह 56 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।
चांदी की कीमत
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी कमी आना बरकरार है। कीमत गिरकर 158900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिवाली से पहले यह भी रोज नए रिकॉर्ड हाई क्रिएट कर रही थी। धनतेरस पर चांदी की डिमांड सोने से ज्यादा रही। वैश्विक बाजार में चांदी एक सप्ताह में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने वाली है।



